देश की खबरें | गुजरात उपचुनाव: वाव विधानसभा सीट पर सुबह नौ बजे तक 14.25 प्रतिशत मतदान हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के बनासकांठा जिले की वाव विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को हो रहे मतदान में सुबह नौ बजे तक 14.25 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
पालनपुर (गुजरात), 13 नवंबर गुजरात के बनासकांठा जिले की वाव विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को हो रहे मतदान में सुबह नौ बजे तक 14.25 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार स्वरूपजी ठाकोर सबसे पहले मतदान करने वाले लोगों में शामिल रहे।
वाव विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार गुलाबसिंह राजपूत इस क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता नहीं हैं। मतदाता के रूप में उनका पंजीकरण जिले के थराद निर्वाचन क्षेत्र में है।
उम्मीदवार राजपूत ने सुबह वाव निर्वाचन क्षेत्र के धीमा गांव में एक मंदिर में पूजा-अर्चना की।
वाव में भाजपा प्रत्याशी ठाकोर का मुकाबला पूर्व विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार गुलाबसिंह राजपूत से है। हालांकि भाजपा के बागी मावजी पटेल ने निर्दलीय के रूप में मैदान पर उतरकर इस लड़ाई को और रोचक बना दिया है।
इस उपचुनाव में सात अन्य उम्मीदवार भी मैदान में हैं - जिनमें छह निर्दलीय और एक भारतीय जन परिषद पार्टी से है।
कांग्रेस विधायक गेनीबेन ठाकोर के जून में बनासकांठा से लोकसभा के लिए चुने जाने पर उनके इस्तीफे के बाद यह चुनाव आवश्यक हो गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)