Gujarat: प्रतिबंधित दवा ‘अल्प्राजोलम’ बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, 6 लोग गिरफ्तार
गुजरात के आणंद जिले में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने ‘अल्प्राजोलम’ दवा बनाने वाली एक फैक्टरी का पर्दाफाश किया और वहां से 107 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवाओं के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
अहमदाबाद, 24 जनवरी : गुजरात के आणंद जिले में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने ‘अल्प्राजोलम’ दवा बनाने वाली एक फैक्टरी का पर्दाफाश किया और वहां से 107 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवाओं के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. :आरोपी खंभात शहर के समीप किराए पर ली गई एक फैक्टरी में ‘अल्प्राजोलम’ नाम की दवा बनाते थे. ‘अल्प्राजोलम’ नींद के लिए ली जाने वाली गोलियां हैं.
एटीएस के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) हर्ष उपाध्याय ने कहा कि ‘अल्प्राजोलम’ का नशीले पदार्थ के रूप में दुरुपयोग किया जाता है, जिसके कारण ये स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के दायरे में आती है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस ने बृहस्पतिवार शाम को फैक्टरी पर छापा मारा और 107 करोड़ रुपये मूल्य की 107 किलोग्राम ‘अल्प्राजोलम’ के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया. यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने बाइक सवार को रोका, बोले-‘विधायक का बेटा हूं कैसे चालान काट दोगे’, फिर बुलेट छोड़कर भागा; VIDEO
उपाध्याय ने कहा, ‘‘अल्प्राजोलम के उत्पादन के लिए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) लाइसेंस जारी करता है. यह दवा भी एनडीपीएस अधिनियम के दायरे में आती है. छापमारी के दौरान आरोपियों के पास कोई लाइसेंस नहीं था. पांच आरोपी इकाई संचालित कर रहे थे, जबकि छठा व्यक्ति प्राप्तकर्ता था.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2025 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

