देश की खबरें | गुजरात: दो साल बाद सरदार सरोवर बांध का जलस्तर अधिकतम क्षमता तक पहुंचा, मुख्यमंत्री ने की पूजा

अहमदाबाद, 15 सितंबर गुजरात में इस साल अच्छी बारिश होने के बाद बृहस्पतिवार को नर्मदा नदी पर स्थित सरदार सरोवर बांध में जलस्तर अधिकतम क्षमता तक पहुंच गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस मौके पर बांध स्थल पर पूजा की।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 2019 और 2020 के बाद तीसरी बार बांध का जलस्तर अधिकतम क्षमता तक पहुंचा है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बांध की क्षमता 138.62 मीटर है और फिलहाल जलस्तर 138.68 मीटर है।

विज्ञप्ति के अनुसार , जलाशय में अब 4.93 मिलियन एकड़ फुट या 5.76 लाख करोड़ लीटर पानी का भंडार है और गर्मियों में राज्य को पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बांध के आसपास के क्षेत्र के किसानों को रबी फसल के लिए भी पानी उपलब्ध कराया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)