देश की खबरें | जीटीबी अस्पताल मरीजों का रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार द्वारा संचालित गुरु तेग बहादुर अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी और उनके रिकॉर्ड ऑनलाइन रखे जाएंगे। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 जुलाई दिल्ली सरकार द्वारा संचालित गुरु तेग बहादुर अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी और उनके रिकॉर्ड ऑनलाइन रखे जाएंगे। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जीटीबी अस्पताल को नोडल अधिकारी बिनय भूषण ने कहा, “हमने इसे पूरी तरह कंप्यूटरीकृत करने की प्रक्रिया शुरू की है। अब मरीजों को भारी-भरकम फाइलें लेकर यहां-वहां नहीं भागना पड़ेगा।”

यह भी पढ़े | उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 सोमवार से होगा लागू, ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा महंगा, भारी-भरकम जुर्माना के साथ होगी जेल.

अधिकारी ने कहा कि मरीजों को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी जो इलाज के दौरान उनके रिकॉर्ड ऑनलाइन हासिल करने में इस्तेमाल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिये एक सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है और किसी भी कमी को दूर करने के लिये फिलहाल इसका परीक्षण किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: आप नेता आतिशी ने प्लाज्मा डोनेट किया: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, “जुलाई के अंत तक मरीज का पूरा चिकित्सा इतिहास, प्रत्येक जांच की रिपोर्ट मरीजों और चिकित्सकों के लिये ऑनलाइन उपलब्ध होगी।”

पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में जल्द ही कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा बैंक भी शुरू होने जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\