विदेश की खबरें | यूक्रेन पर चर्चा के लिए नाटो नेताओं का समूह हेग में मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मंगलवार शाम नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुत्त के द हेग स्थित आधिकारिक आवास पर होने वाली इस अनौपचारिक बैठक की सह-मेजबानी डेनमार्क के उनके समकक्ष मेट फ्रेडरिक्सन ने की।

मंगलवार शाम नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुत्त के द हेग स्थित आधिकारिक आवास पर होने वाली इस अनौपचारिक बैठक की सह-मेजबानी डेनमार्क के उनके समकक्ष मेट फ्रेडरिक्सन ने की।

बैठक में हिस्सा लेने वाले अन्य नेताओं में रोमानिया के राष्ट्रपति और बेल्जियम, पोलैंड, पुर्तगाल व लातविया के प्रधानमंत्री शामिल हैं।

संगठन के पूर्वी छोर पर युद्ध की पृष्ठभूमि में हो रही इस बैठक में नाटो में शामिल होने के स्वीडन और फिनलैंड के प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है।

दोनों देशों ने दशकों तक किसी सैन्य संगठन से दूर रहने के बाद मई में नाटो से जुड़ने का आवेदन दिया था। उनके इस फैसले के पीछे यूक्रेन में 24 फरवरी को रूस द्वारा शुरू किए गए विशेष सैन्य अभियान को जिम्मेदार बताया जा रहा है।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोअन ने स्वीडन और फिनलैड के नाटो में शामिल होने पर तब तक वीटो किया है, जब तक दोनों देश अंकारा द्वारा आतंकवादी माने जाने वाले कुर्द लड़ाकों का समर्थन करने की अपनी नीति में बदलाव नहीं करते।

स्टोलटेनबर्ग ने सोमवार को कहा था कि वह ‘खुश’ हैं कि स्वीडिश सरकार ने ‘भविष्य में नाटो की सदस्यता से जुड़े दायित्वों को संभालने के प्रयास के तौर पर तुर्की की चिंताओं को दूर करने की अपनी तत्परता’ की पुष्टि की है।

इस बैठक को मैड्रिड में 29-30 जून को प्रस्तावित नाटो शिखर सम्मेलन से पहले एक कूटनीतिक तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\