देश की खबरें | मराठवाड़ा के सभी आठ जिलों में भूजल स्तर बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में अधिक बारिश की वजह से कई किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर यह आई है कि सूखाग्रस्त इन इलाकों में भूजल स्तर बढ़ गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

औरंगाबाद, 13 नवम्बर महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में अधिक बारिश की वजह से कई किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर यह आई है कि सूखाग्रस्त इन इलाकों में भूजल स्तर बढ़ गया है।

मराठवाड़ा के सभी आठ जिलों में अधिक बारिश की वजह से भूजल स्तर बढ़ा है।

यह भी पढ़े | Earthquake in Andaman Islands: अंडमान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.3 रही तीव्रता.

अधिकारी ने बताया कि औरंगाबाद जिले में पिछले पांच साल में सबसे अधिक 5.13 मीटर भूजल स्तर बढ़ा है।

परभणी स्थित ‘वसंतराव नाईक मराठवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय’ की एक रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में मानसून (एक जून से 30 सितम्बर तक) में आमतौर पर 722.5 मिलीमीटर बारिश होती है।

यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Mandir Trust: राम मंदिर ट्रस्ट को निर्वाणी अखाड़ा प्रमुख महंत धर्मदास ने बताया अवैध, केंद्र सरकार को भेजा कानूनी नोटिस.

उसने कहा कि इस बार यहां 844.7 मिमी बारिश हुई, जो कि औसत से 16.9 प्रतिशत अधिक है।

इस साल इन आठ में से छह जिलों में अधिक बारिश हुई।

औरंगाबाद में आमतौर पर 623.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 951.3 मिमी बारिश हुई। यह सामान्य से 52 प्रतिशत अधिक है।

अधिकारी ने बताया कि औरंगाबाद में सबसे अधिक 5.13 मीटर भूजल स्तर बढ़ा है। इसके अलावा उस्मानाबाद में 2.88 मीटर, बीड में 2.16 मीटर, जालना में 2.06 मीटर, परभणी में 1.89 मीटर, हिंगोली में 1.40 मीटर, नांदेड़ में 1.79 मीटर और लातूर में 0.92 मीटर भूजल स्तर बढ़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\