एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)
दीमापुर, 10 अक्टूबर नगालैंड के दीमापुर जिले में शनिवार को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने असम राइफल्स के एक अस्थायी शिविर पर ग्रेनेड फेंक दिया।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
दीमापुर पुलिस के जन संपर्क अधिकारी टी रेलो आये ने कहा कि ग्रेनेड शिविर के भीतर फटा लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि घटना, पुराना बाजार क्षेत्र में स्थित अर्धसैनिक बल के अस्थायी शिविर में सुबह पांच बजे हुई।
आये ने कहा कि हमले के पीछे का उद्देश्य अभी ज्ञात नहीं है।
उन्होंने कहा कि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY