विदेश की खबरें | ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन, वायु प्रदूषण के जंगलों की आग में अलग-अलग क्षेत्रीय प्रभाव होते है: अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वैज्ञानिकों ने अपनी तरह के पहले अध्ययन में जंगलों में आग लगने के मौसम संबंधी जोखिमों पर मानवीय गतिविधियों के प्रभाव का आकलन किया और उन्होंने निष्कर्ष निकाला है कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और वायु प्रदूषण के जंगलों में आग लगने के संबंध में अलग-अलग क्षेत्रीय प्रभाव होते है।

लॉस एंजिलिस (अमेरिका), 17 जनवरी वैज्ञानिकों ने अपनी तरह के पहले अध्ययन में जंगलों में आग लगने के मौसम संबंधी जोखिमों पर मानवीय गतिविधियों के प्रभाव का आकलन किया और उन्होंने निष्कर्ष निकाला है कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और वायु प्रदूषण के जंगलों में आग लगने के संबंध में अलग-अलग क्षेत्रीय प्रभाव होते है।

‘नेचर कम्युनिकेशंस नामक’ जर्नल में प्रकाशित इस शोध में 1920 से मानवीय प्रभावों के विभिन्न संयोजनों के तहत जलवायु का विश्लेषण किया गया, जिसमें आग लगने के मौसम संबंधी जोखिम पर मानवीय गतिविधियों के प्रभावों का आकलन किया गया।

पिछले अध्ययनों में पाया गया था कि मानवीय गतिविधियों और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन तथा वायु प्रदूषण से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। वैज्ञानिकों ने कहा कि इन कारकों का विशिष्ट प्रभाव अस्पष्ट रहा है।

अमेरिका में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (यूसी) सांता बारबरा से अध्ययन के सह-लेखक डेनिएल टॉमा ने कहा, ‘‘जंगल में आग लगने और फैलने के लिए, एक उपयुक्त मौसम की स्थिति की आवश्यकता होती है- आपको गर्म, शुष्क और हवा चलने जैसी स्थिति की जरूरत होती है।’’

ट्रॉमा ने कहा, ‘‘और जब ये स्थितियां अपने सबसे चरम पर होती हैं, तो वे वास्तव में भयानक, गंभीर आग का कारण बन सकती हैं।’’

अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि 2080 तक, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जनों से पश्चिमी उत्तरी अमेरिका, भूमध्यरेखीय अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया में जंगल की आग का खतरा कम से कम 50 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है, जबकि भूमध्य क्षेत्र, दक्षिणी अफ्रीका, पूर्वी उत्तर अमेरिका में यह खतरा दोगुना है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, बायोमास जलने और भूमि के उपयोग में परिवर्तन के अधिक क्षेत्रीय प्रभाव हैं। अध्ययन के अनुसार पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और अमेजन में भूमि के उपयोग में बदलाव से आग लगने का खतरा भी बढ़ता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\