जरुरी जानकारी | ग्रीनशेफ अप्लायंसेज का आईपीओ 23 जून को खुलेगा, मूल्य दायरा 82-87 रुपये प्रति शेयर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रसोईघरों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बनाने वाली कंपनी ग्रीनशेफ अप्लायंसेज ने मंगलवार को कहा कि 23 जून को खुल रहे उसके आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 82-87 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
नयी दिल्ली, 20 जून रसोईघरों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बनाने वाली कंपनी ग्रीनशेफ अप्लायंसेज ने मंगलवार को कहा कि 23 जून को खुल रहे उसके आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 82-87 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
ग्रीनशेफ अप्लायंसेज का आईपीओ 23 जून को खुलकर 27 जून को बंद होगा। एंकर निवेशक 22 जून को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।
कंपनी ने बयान में कहा कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के छोटे एवं मझोले कारोबारों के लिए स्थापित मंच एनएसई इमर्ज पर उसके शेयर सूचीबद्ध होंगे।
आईपीओ में कंपनी 61.63 लाख से अधिक नए शेयर बिक्री के लिए जारी करेगी। शेयर के लिए तय ऊपरी मूल्य सीमा पर कंपनी को इस निर्गम से 53.62 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है।
निर्गम से अर्जित कोष का इस्तेमाल कंपनी नए संयंत्र एवं मशीनरी लगाने, कार्यशील पूंजी की जरूरत को पूरा करने और सामान्य कामकाजी जरूरतों के लिए करेगी।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)