जरुरी जानकारी | सरकार ने एनएलसी इंडिया को झारखंड में कोयला ब्लॉक आवंटित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने एनएलसी इंडिया लिमिटेड को झारखंड में औपचारिक रूप से एक कोयला ब्लॉक आवंटित किया है। सरकारी स्वामित्व वाली इकाई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 15 दिसंबर केंद्र ने एनएलसी इंडिया लिमिटेड को झारखंड में औपचारिक रूप से एक कोयला ब्लॉक आवंटित किया है। सरकारी स्वामित्व वाली इकाई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अगस्त में आयोजित वाणिज्यिक नीलामी के तहत यह सार्वजनिक उपक्रम, झारखंड के लातेहार जिले में उत्तरी धादु (पश्चिमी भाग) खदान के लिए सफल बोलीदाता के रूप में उभरा था।
एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने शेयर बाजार को सूचना में कहा, ‘‘14 दिसंबर, 2023 को आयोजित समारोह में सचिव (कोयला) ने एनएलसी इंडिया लिमिटेड को कोयला ब्लॉक के लिए आदेश जारी किया था।’’
इस कोयला खदान में 43 करोड़ 46.5 लाख टन का भंडार है।
एनएलसी इंडिया कोयला मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न कंपनी है। इस पीएसयू का मुख्य कामकाज खनन और बिजली उत्पादन है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)