देश की खबरें | तमिलनाडु के राज्यपाल कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, मामूली संक्रमण होने के चलते उन्हें गृह पृथक-वास में रहने की सलाह दी गई है। शहर के एक निजी अस्पताल ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, दो अगस्त तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, मामूली संक्रमण होने के चलते उन्हें गृह पृथक-वास में रहने की सलाह दी गई है। शहर के एक निजी अस्पताल ने रविवार को यह जानकारी दी।

राजभवन में तीन लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद 80 वर्षीय पुरोहित 29 जुलाई से खुद ही पृथक-वास में चले गए थे।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की : 2 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कावेरी अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि राज्यपाल को गृह पृथक-वास में रहने की सलाह दी गई है और एक चिकित्सीय दल उनकी निगरानी करेगा।

राज्यपाल रविवार को कावेरी अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे थे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का COVID-19 टेस्ट आया पॉजिटिव, खुद को होम क्वारंटीन में रखने का लिया फैसला किया.

अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ अरविंदन सेल्वाराज ने बुलेटिन में कहा, '' पुरोहित कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उनमें लक्षण नहीं हैं और संक्रमण मामूली होने के चलते उन्हें गृह पृथक-वास की सलाह दी गई है। कावेरी अस्पताल का चिकित्सकीय दल उनकी निगरानी करेगा।''

इससे पहले, 23 जुलाई को राजभवन में तैनात 84 सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवा के कर्मी संक्रमित पाए गए थे लेकिन राज्यपाल के कार्यालय ने तब कहा था कि इनमें से कोई भी कर्मी पुरोहित अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में नहीं आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\