एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता आंबेडकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के राज्यपाल बी एस कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को संविधान निर्माता डॉ. बी आर आंबेडकर की 64वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके स्मारक स्थल ‘चैत्यभूमि’ जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

देश की खबरें | महाराष्ट्र के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता आंबेडकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, छह दिसंबर महाराष्ट्र के राज्यपाल बी एस कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को संविधान निर्माता डॉ. बी आर आंबेडकर की 64वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके स्मारक स्थल ‘चैत्यभूमि’ जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आंबेडकर की पुण्यतिथि ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ के रूप में मनाई जाती है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दादर क्षेत्र के शिवाजी पार्क में स्थित आंबेडकर के स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Fear: न्यूली वेड शख्स ने पत्नी से बनाई शारीरिक दूरी, महिला पति को समझ बैठी नपुंसक, उसके बाद जो हुआ….

उप मुख्यमंत्री अजित पवार और राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत भी इस मौके पर मौजूद थे।

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने भी आंबेडकर के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़े | लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि : 6 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बाद में उन्होंने एक ट्वीट में आंबेडकर की प्रशंसा करते हुए कहा कि संविधान निर्माता ने देश को संवैधानिक मूल्य प्रदान किए।

ठाकरे ने पिछले महीने लोगों से आंबेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर ‘चैत्यभूमि’ पर जमा नहीं होने की अपील की थी और कहा था कि जो जहां हैं, वहीं से आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2020 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).