देश की खबरें | केरल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को ईद-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी।

तिरुवनंतपुरम, नौ अक्टूबर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी।

केरल राजभवन ने ट्वीट किया, ''पैगंबर मोहम्मद के करुणा और सार्वभौम भाईचारे का संदेश हमें सभी के कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रेरित करे।''

ट्वीट में राज्यपाल खान ने केरल के लोगों को ईद-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी।

खान ने कहा, ''पैगंबर मोहम्मद का करुणा और सार्वभौम भाईचारे का संदेश हमें सभी के कल्याण के लिए अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।''

मुख्यमंत्री विजयन इस समय यूरोप के दौरे पर हैं।

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट और फेसबुक पेज पर कहा कि इस अवसर पर लोगों को पैगंबर मोहम्मद के प्रेम, दया और भाईचारे के संदेश को आत्मसात करना चाहिए।

उन्होंने ट्विटर और फेसबुक पर लिखा, ''ईद-मिलाद-उन-नबी प्रेम, दया और भाईचारे के संदेश को आत्मसात करने का एक अवसर है जिसे पैगंबर मोहम्मद ने हमारे साथ साझा किया। दुआ कीजिए कि यह दिन हमें और अधिक खुशियां दे। सभी को दिल से मुबारकबाद।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\