देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने नृत्यांगना शोभा नायडू के निधन पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद्रन और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने प्रख्यात कुचिपुड़ी नृत्यांगना और गुरु शोभा नायडू के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 14 अक्टूबर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद्रन और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने प्रख्यात कुचिपुड़ी नृत्यांगना और गुरु शोभा नायडू के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

राज्यपाल ने एक वक्तव्य में कहा कि शोभा नायडू ने बहुत कम आयु में ही कुचिपुड़ी नृत्य में प्रवीणता हासिल कर ली थी।

यह भी पढ़े | Happy Birthday Gautam Gambhir: गौतम गंभीर के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने इस खास अंदाज में दी बधाई, पूर्व क्रिकेटर ने ऐसे दिया जवाब.

उन्होंने कहा कि सत्यभामा और पद्मावती की भूमिका में नायडू के प्रदर्शन की सभी ने प्रशंसा की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नृत्यांगना ने कुचिपुड़ी की विधा में अहम योगदान दिया था।

यह भी पढ़े | विधवा पेंशन ले रही थी 106 सुहागिन महिलाएं, प्रशासन ने कार्रवाई के साथ राशि वसूलने का दिया आदेश.

उन्होंने कहा कि नायडू के एकल प्रदर्शन और बैले नृत्य से उन्हें विश्व भर में प्रशंसा मिली।

तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रबाबू नायडू और जन सेना अध्यक्ष के. पवन कल्याण ने भी शोभा नायडू के निधन पर शोक व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\