देश की खबरें | लद्दाख में शहीद हुए जवान को राज्यपाल द्रोपदी मुर्मु ने श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राँची हवाई अड्डा पहुंचकर मंगलवार की देर शाम शहीद अभिषेक कुमार के पार्थीव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका उपचुनाव के प्रचार में व्यस्त रहने के चलते शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंच सके।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, 27 अक्टूबर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राँची हवाई अड्डा पहुंचकर मंगलवार की देर शाम शहीद अभिषेक कुमार के पार्थीव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका उपचुनाव के प्रचार में व्यस्त रहने के चलते शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंच सके।

राजधानी रांची में चान्हो इलाके के रहने वाले भारतीय सेना के जवान अभिषेक 25 अक्टूबर को चीन से लगी लद्दाख सीमा पर बारूदी सुरंग में विस्फोट में शहीद हो गये थे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में आज रैली के दौरान आमने-सामने होंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी, पहले चरण की 71 विधानसभा सीटों पर होंगे मतदान.

राज्यपाल के प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल शहीद जवान अभिषेक को श्रद्धांजलि अर्पित करने रांची हवाई अड्डे पहुंचीं और वहां उन्होंने शहीद के पार्थीव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर राज्य के मंत्री चम्पई सोरेन, जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं सैन्य अधिकारियों ने भी शहीद के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh bypolls 2020: पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा आरोप, कहा- BJP ने सौदेबाजी कर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को गिराया.

मुख्यमंत्री दुमका की प्रतिष्ठापरक सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के प्रचार में व्यस्त होने के चलते शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित करने यहां नहीं पहुंच सके।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि रांची के लाल अभिषेक कुमार साहू को बुधवार को सुबह चान्हो स्थित उनके गांव में अंतिम विदाई दी जायेगी।

रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने ‘पीटीआई ’ को बताया कि आज शहीद के पार्थीव शरीर को पूरे सम्मान के साथ यहां नामकुम स्थित सैन्य छावनी के सैन्य अस्पताल में रखा गया है जहां से सुबह उसे चान्हो स्थित उनके गांव ले जाया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\