एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

देश की खबरें | राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 17 सितम्बर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल मिश्र ने ट्वीट किया है, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके माध्यम से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प शीघ्र पूर्ण हो, नवभारत का निर्माण हो ऐसी कामना है। प्रभु आपको स्वस्थ एवं दीर्घायु रखें।’’

यह भी पढ़े | Sanjay Raut Attack On Modi Govt: संजय राउत का केंद्र पर हमला, बोले- दिल्ली पर महाराष्ट्र का 25000 करोड़ का बकाया है, देंगे नहीं तो कैसे हम कोरोना से लड़ेंगे.

मुख्यमंत्री गहलोत ने लिखा है, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर आपको प्रसन्न, स्वस्थ और दीर्घायु रखें।’’

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया है, ‘‘भारत को अभूतपूर्व गति से उन्नति के पथ पर अग्रसर करने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हो तथा आपके कुशल नेतृत्व में भारत का सम्मान आकाश की अनंत ऊंचाइयों को स्पर्श करता रहे, ऐसी मेरी कामना है।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus: प्रेमिका के साथ फरार होने के लिए शख्स ने बनाया कोरोना वायरस का बहाना, पत्नी को कॉल कर कहा- जिंदा नहीं बचूंगा.

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने कहा, ‘‘महानायक, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप हमारे देश का गौरव हैं, ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें तथा आप भारत को पुनः विश्वगुरु बनाएं।’’

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी आज 70 साल के हो गए। भाजपा उनके जन्मदिन के अवसर पर देशभर में सेवा सप्ताह मना रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2020 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).