देश की खबरें | झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71वें जन्म दिन पर बृहस्पतिवार को झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुभकामनाएं दीं, वहीं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उन्हें देशहित के लिए समर्पित कर्मवीर बताया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71वें जन्म दिन पर बृहस्पतिवार को झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुभकामनाएं दीं, वहीं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उन्हें देशहित के लिए समर्पित कर्मवीर बताया।

भाजपा प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिन को ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मना रही है।

यह भी पढ़े | मुंबई: पति ने पत्नी को फोन कर बताई कोरोना ग्रसित होने की बात, कहा-जिंदा नहीं बचूंगा, प्रेमिका के साथ हुआ फरार.

राज्यपाल मुर्मू ने अपने शुभकामना संदेश में प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा है, ‘‘आपके नेतृत्व में भारत पुनः विश्वगुरू के रूप में स्थापित होने की दिशा में अग्रसर है। हमारा देश महाशक्ति बनने की ओर प्रयासरत है। हमने विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी अर्जित की है।’’

मुख्यमंत्री सोरेन ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए परमात्मा से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्धायु होने की कामना की।

यह भी पढ़े | Congress MPs Burnt Agricultural Bills: कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में कृषि संबंधी विधेयकों की जलाईं प्रतियां, PM मोदी के खिलाफ लगाए नारे.

केन्द्रीय मंत्री मुंडा ने अपने बधाई संदेश में कहा, ‘‘अपने काम के प्रति समर्पित कर्मवीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। भारत आपके नेतृत्व में और अधिक ताकतवर बने। आपका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है।’’

उन्होंने कहा कि भगवान से आपके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूँ।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा, ‘‘भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन पर ‘सेवा सप्ताह’ मना रही है और इस दौरान गरीबों, वंचितों एवं अन्य जरूरतमंदों की हर तरह की सेवा एवं मदद की जायेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\