देश की खबरें | गरीब एवं जरूरतमंद तबके की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद तबके की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, दो अगस्त राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद तबके की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।

उन्होंने निर्देश दिए कि इसके लिए राजस्थान में देश की सबसे अच्छी पीडीएस प्रणाली विकसित की जाए ताकि हर पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर राशन मिल सके।

यह भी पढ़े | Coronavirus: महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के 9,509 नए मामले सामने आए, 260 लोगों की मौत.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत लोगों को चाय, नमक सहित अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएं।

गहलोत ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा की तथा जिलाधिकारियों एवं जिला रसद अधिकारियों के साथ संवाद किया।

यह भी पढ़े | गोवा में आज COVID-19 के 337 नए मामले दर्ज किए गए : 2 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकार ने ऐसे बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों का सर्वेक्षण कराया है जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) में चयनित नहीं हैं और कोविड-19 महामारी के कारण जिनकी आजीविका प्रभावित हुई है।

उन्होंने कहा कि इस सर्वेक्षण में 20 लाख परिवारों के 68 लाख सदस्यों का पंजीयन किया गया था। जो लोग इस सर्वेक्षण में शामिल होने से वंचित रह गए थे, उनके लिए राज्य सरकार ने 22 जुलाई से द्वितीय सर्वेक्षण शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि इस सर्वेक्षण की अंतिम तिथि को तीन अगस्त से बढ़ाकर 15 अगस्त कर दिया गया है ताकि कोई भी जरूरतमंद वंचित नहीं रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य को प्राथमिकता दें।

मुख्यमंत्री ने ‘‘ एक राष्ट्र - एक राशन कार्ड’’ कार्य को गति देते हुए एनएफएसए के लाभार्थियों को आधार से जल्द से जल्द जोड़़ने की जरूरत पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह कार्य दिसम्बर से पहले हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि एनएफएसए की सूची में से मृत व्यक्तियों के नाम तथा जाली राशनकार्ड हटाए जाएं।

गहलोत ने जिला अधिकारियों को इन्दिरा रसोई योजना के त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी निर्देश दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\