देश की खबरें | हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता : योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि राज्य के हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करना सरकार की प्राथमिकता है।

गोरखपुर, (उप्र) 15 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि राज्य के हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना एक संवेदनशील सरकार की प्राथमिकता होती है, इसलिए किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।’’

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, योगी ने आश्वासन दिया कि हर व्यक्ति की ‘‘समस्या का निराकरण किया जाएगा और हर शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।’’

बयान में कहा गया कि जनता दर्शन में कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत की जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इन मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा, ‘‘यदि कोई दबंग या भू-माफिया ऐसी हिमाकत कर रहा हो तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।’’

उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति ही मानक होनी चाहिए।

आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस