Wrestlers Protest: किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- अपने व्यक्ति को बचाने का सरकार का प्रयास है बृजभूषण के खिलाफ पुलिस का आरोपपत्र
पुलिस ने बृहस्पतिवार को सिंह के खिलाफ नाबालिग के यौन शोषण से जुड़े पॉक्सो कानून के प्रावधानों को खत्म करने की सिफारिश की है जबकि उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न और छह महिला पहलवानों का पीछा करने का आरोप लगाया है. सिंह ने अभी तक उनके ऊपर लगे सभी आरोपों से इंकार किया है.
नयी दिल्ली: किसान नेता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस का आरोपपत्र उन्हें बचाने की सरकार की योजना है.
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रभावशली नेता टिकैत ने कहा कि किसान प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन करना जारी रखेंगे. भाकियू भाजपा नेता के खिलाफ पहलवानों की इस लड़ाई में लगातार उनका साथ दे रही है. Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह को पॉक्सो मामले में क्लीन चिट, दिल्ली पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
पुलिस ने बृहस्पतिवार को सिंह के खिलाफ नाबालिग के यौन शोषण से जुड़े पॉक्सो कानून के प्रावधानों को खत्म करने की सिफारिश की है जबकि उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न और छह महिला पहलवानों का पीछा करने का आरोप लगाया है. सिंह ने अभी तक उनके ऊपर लगे सभी आरोपों से इंकार किया है.
पॉक्सो कानून के तहत दोषी को अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम तीन साल की सजा होती है. टिकैत ने कहा, ‘‘पहलवानों का एक समूह महीनों से प्रदर्शन कर रहा है, वह और क्या कर सकते हैं? ...और सरकार अपने व्यक्ति को बचा रही है. पूरी योजना उन्हें (सिंह) बचाने की है. पहलवानों ने बयान दे दिए हैं, महीनों से प्रदर्शन किया, वे और कितना संघर्ष कर सकते हैं... चार या पांच महीने, जबकि वे प्रदर्शनकारियों को तोड़ देंगे.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2023 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

