देश की खबरें | महंगाई जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है सरकार: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ऐसे जरूरी विषयों से ध्यान भटकाने के लिए सत्ता पक्ष की तरफ से तरह-तरह के मुद्दे लाए जाते हैं।

नयी दिल्ली, 23 नवंबर कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ऐसे जरूरी विषयों से ध्यान भटकाने के लिए सत्ता पक्ष की तरफ से तरह-तरह के मुद्दे लाए जाते हैं।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कपड़े पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को पांच से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किए जाने संबंधी एक खबर का हवाला देते हुए सरकार को निशाने पर लिया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जीएसटी में किया 140 प्रतिशत विकास, जारी है ‘अच्छे दिनों’ का पर्दाफ़ाश।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘मोदी जी के राज में ऐसा कुछ भी बचा नहीं, जिसको महंगा किया नहीं।आटा महंगा, मोबाइल का डाटा महंगा, जीवन बीमा महंगा, जीवन जीना महंगा, कपड़े महंगे, जूते महंगे, महंगी सब्जी-दाल।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि "बहुत हुई महंगाई की मार" का नारा देने वाले अब हर रोज जनता पर महंगाई का प्रहार कर रहे हैं।

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज टमाटर और प्याज 100 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा में बिक रहे हैं। टमाटर और प्याज के दाम की यह स्थिति है कि मानो रसोई घर में धारा 144 लगी हो कि आप इनको चार से ज्यादा नहीं रख सकते। कई दूसरी सब्जियों के दाम भी बढ़ चुके हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बड़ी-बड़ी बात करने वाले लोगों द्वारा तरह-तरह के मुद्दे सामने लाकर ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।’’

खेड़ा ने कहा, ‘‘सब्जियों के दाम, खाने के तेल के दाम और पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी ही असली मुद्दे हैं। जनता महंगाई से परेशान है। हम इस जरूरी मुद्दे को उठाते रहेंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि 2024 में जरूर बदलाव होगा।’’

कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया, ‘‘मोदी जी के साथ समस्या यह है कि उनको अपनी गलती का अहसास एक साल बाद होता है। फिर उस गलती को ढंकने के लिए नयी गलती करते हैं। सात साल से उनकी गलतियों का खामियाजा लोग बार-बार भुगत रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार को उपचुनावों में थोड़ा बहुत समझ में आ गया है, आने वाले चुनावों में पूरी तरह समझ में आ जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\