जरुरी जानकारी | सरकार कृषि से जुड़े आंकड़ों के लिए जल्द जारी करेगी एकल मंच: कृषि मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार बहुत जल्द सभी किसानों के साझा आंकड़ों की ढांचागत व्यवस्था पेश करेगी। कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी आशीष कुमार भूटानी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसमें भू-रिकॉर्ड से लेकर अन्य जानकारियां शामिल होंगी जिसका मकसद विभिन्न कृषि योजनाओं तक किसानों की बेहतर पहुंच बनाना है।

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर सरकार बहुत जल्द सभी किसानों के साझा आंकड़ों की ढांचागत व्यवस्था पेश करेगी। कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी आशीष कुमार भूटानी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसमें भू-रिकॉर्ड से लेकर अन्य जानकारियां शामिल होंगी जिसका मकसद विभिन्न कृषि योजनाओं तक किसानों की बेहतर पहुंच बनाना है।

भूटानी उद्योग मंडल फिक्की और जर्मन एग्री बिजनेस एलायंस के एक वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़े | Fixed Deposit पर इन बैंकों में मिल रहा हैं सबसे जादा ब्याज, पैसे लगाने पर मिलेगा अच्छा फायदा.

भूटानी ने कहा, ‘‘ यह आंकड़ों के लिए एक ही जगह पर उपलब्ध सारी जानकारियों वाले मंच (वन स्टॉप शॉप) की तरह काम करेगी। इसमें किसानों, स्टार्टअपों, नए ऐप विकसित करने के लिए शोधार्थियों को वित्त की पहुंच भी शामिल होगी ताकि लाभ को नीचे तक पहुंचाया जा सके।’’

उन्होंने एक बयान में कहा कि समय के साथ इसमें भू-रिकॉर्डों के साथ-साथ सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री-किसान योजना और मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के डेटाबेस को भी इस व्यवस्था के साथ जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़े | Tecno Mobile: टेक्नो के कैमोन सीरीज को 10 अक्टूबर को किया जाएगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.

भूटानी ने कहा कि ये आंकड़े विश्वसनीय होंगे और सरकार बहुत जल्द इसे पेश करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\