जरुरी जानकारी | भविष्य की नीलामियों से गंभीरता नहीं दिखाने वाली कंपनियों को दूर रखने की कवायद में सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार खनन अधिनियम में कड़े प्रावधानों को शामिल करने पर विचार कर रही है ताकि गंभीरता नहीं दिखाने वाली कंपनियों को भविष्य की नीलामियों से दूर रखा जा सके।

नयी दिल्ली, दो दिसंबर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार खनन अधिनियम में कड़े प्रावधानों को शामिल करने पर विचार कर रही है ताकि गंभीरता नहीं दिखाने वाली कंपनियों को भविष्य की नीलामियों से दूर रखा जा सके।

कोयला एवं खदान मंत्री ने वैश्विक खनन शिखर सम्मेलन के 15वें संस्करण और अंतरराष्ट्रीय खान व मशीनरी प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा ने हाल ही में बड़ी संख्या में लौह अयस्क खदानों की सफल नीलामी की है। हालांकि, कुछ सफल बोलीदाता उत्पादन में देरी कर नीलामी की प्रक्रिया से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस.

मंत्री ने कहा, ‘‘ऐसे मामलों को गंभीरता से निपटाया जायेगा और राज्य सरकार के साथ समन्वय में हम अधिनियम में कड़े प्रावधान लाने पर विचार कर रहे हैं, ताकि गैर-गंभीर कंपनियों को दूर रखा जा सके और भविष्य की नीलामी से उन्हें रोक दिया जाये।’’

उन्होंने कहा कि मार्च एक महत्वपूर्ण महीना था। मार्च के दौरान बड़ी संख्या में कामकाजी खदानों के पट्टे समाप्त हो गये और उन्हें तुरंत नीलाम करना पड़ा।

यह भी पढ़े | WhatsApp OTP Scam: व्हाट्सऐप ओटीपी स्कैम क्या है? धोखेबाजों से कैसे करें खुद का बचाव.

सरकार ने एक अध्यादेश लागू कर सभी वैधानिक मंजूरियों को नये पट्टों में स्थानांतरित करने का एक सक्रिय और सबसे बड़ा उद्योग अनुकूल कदम उठाया।

उन्होंने कहा कि कच्चे माल के निर्बाध उत्पादन को सुनिश्चित करने के लिये यह एक बड़ा कदम है और इस विशेष सुधार के परिणाम उत्साहजनक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड