देश की खबरें | बालाघाट जिले के नक्सवाल प्रभावित इलाकों में मनरेगा के तहत 200 दिन काम देगी सरकार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 19 नवंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश सरकार बालाघाट जिले के वामपंथी अतिवाद (नक्सलवाद) प्रभावित क्षेत्रों में मनरेगा के तहत वर्तमान में दिये जा रहे 100 दिनों के बजाय 200 दिन का काम मजदूरों को देगी।

उन्होंने कहा कि वामपंथी अतिवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्क और मोबाइल फोन नेटवर्क में भी सुधार किया जायेगा।

यह भी पढ़े | Janta Curfew: कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते अहमदाबाद में कल से जनता कर्फ्यू, रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा प्रभावी.

मुख्यमंत्री चौहान बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के गोंदिया में बालाघाट जिले के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ नक्सल प्रभावित (वामपंथी अतिवाद प्रभावित) क्षेत्रों की व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा कर रहे थे।

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि चौहान अपने ससुर धनश्याम दास मसानी (88) के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिये गोंदिया में थे। मसानी का बुधवार रात भोपाल में दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया था।

यह भी पढ़े | Bihar: शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज, मुख्यमंत्री को बताया गुनहगार.

भोपाल में जारी आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि वामपंथी अतिवाद प्रभावित क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले बालाघाट जिले के बैहर, बिरसा, परसवाड़ा, लांजी विकासखंडों में मनरेगा के अंतर्गत एक वर्ष में 100 दिवस के स्थान पर 200 दिवस का कार्य मजदूरों को दिया जाएगा। बैगा आदि अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों के लिए स्थानीय तौर पर विशेष भर्ती अभियान चलाया जाएगा।

चौहान ने कहा कि वामपंथी अतिवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्क के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी तथा ऐसे इलाकों जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलता है, वहां मोबाइल नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के कौशल विशेष को बढ़ावा देने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम चलाए जायेंगे। साथ ही इन क्षेत्रों के स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने के लिए व्यवस्था की जाएगी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)