देश की खबरें | चीन के साथ सीमा पर गतिरोध से जुड़ी चिंताओं का निदान करे सरकार : कांग्रेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच गतिरोध राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़़ा गंभीर विषय है और सरकार को चाहिए कि देश को विश्वास में ले तथा लोगों की चिंताओं का निदान करे।
नयी दिल्ली, 27 मई कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच गतिरोध राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़़ा गंभीर विषय है और सरकार को चाहिए कि देश को विश्वास में ले तथा लोगों की चिंताओं का निदान करे।
पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि लद्दाख की पेंगोंग त्सो झील और गल्वान घाटी में चीनी सैनिकों की घुसपैठ तथा दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच गतिरोध राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गंभीर चिंता का विषय है।
उनके मुताबिक, मौजूदा गतिरोध से लोगों के बीच चिंता पैदा हुई है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी सरकार से आग्रह करती है कि वह लोगों की चिंताओं का निदान करने के लिए देश को विश्वास में ले।’’
यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा था कि चीन के साथ सीमा पर कथित तनातनी और भारत-नेपाल रिश्तों में आई हालिया तल्खी से जुड़े मुद्दों को लेकर पारदर्शिता की जरूरत है और सरकार को इस बारे में देश को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए।
गौरतलब है कि लद्दाख में दोनों देशों की सीमा पर स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब करीब 250 चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच 5 मई को झड़प हो गई और इसके बाद स्थानीय कमांडरों के बीच बैठक भी हुई । 9 मई को उत्तरी सिक्किम में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

