देश की खबरें | छवि की चिंता छोड़कर राज्यों को टीका उपलब्ध कराने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास करे सरकार : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने देश में टीकों की कमी होने के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार को अपनी छवि की चिंता छोड़ कर राज्यों को टीका उपलब्ध कराने तथा लोगों की जान बचाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास करना चाहिए।

नयी दिल्ली, 20 मई कांग्रेस ने देश में टीकों की कमी होने के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार को अपनी छवि की चिंता छोड़ कर राज्यों को टीका उपलब्ध कराने तथा लोगों की जान बचाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास करना चाहिए।

पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा छिपाया नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दूसरी लहर गांवों तक पहुंच गई है और इससे निपटने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए। कोरोना महामारी की तीसरी लहर को रोकने के लिए जरूरी है कि तेजी से टीकाकरण किया जाए और सभी को टीका लगाया जाए।’’

शुक्ला ने कहा, ‘‘ केंद्र सरकार से अनुरोध है कि युद्ध स्तर पर टीकाकरण की तैयारी की जाए। राज्य सरकारों के पास टीके की उपलब्धता होनी चाहिए...सरकार को छवि की चिंता छोड़नी चाहिए क्योंकि यह समय लोगों की जान बचाने का है।’’

उन्होंने टीके की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा, ‘‘जो लोग खरीद सकते हैं उनके लिए बाजार में टीके की उपलब्धता होनी चाहिए और गरीबों को मुफ्त टीका लगना चाहिए।’’

शुक्ला ने कहा, ‘‘आंकड़ों की बाजीगरी नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह लोगों के जीवन का सवाल है। मौत के आंकड़े नहीं छिपाना चाहिए।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK 2nd Test Live Streaming: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच आज से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग?

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

साइबर ठगों पर CBI का बड़ा वार, फर्जी नोटिस की पहचान के लिए लॉन्च किया AI हेल्पबॉट ‘ABHAY’

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड