देश की खबरें | सरकार को अग्निपथ योजना पर पुनर्विचार करना चाहिये: हुड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को केंद्र की “अग्निपथ” योजना को लेकर उसपर निशाना साधते हुए कहा कि यह न तो देश और न ही युवाओं के पक्ष में है।

चंडीगढ़, 15 जून कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को केंद्र की “अग्निपथ” योजना को लेकर उसपर निशाना साधते हुए कहा कि यह न तो देश और न ही युवाओं के पक्ष में है।

उन्होंने सरकार से योजना पर पुनर्विचार करने और सशस्त्र बलों में अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले सैनिकों के लिये स्थायी नौकरी सुनिश्चित करके इसे युक्तिसंगत बनाने का अनुरोध किया।

केंद्र ने मंगलवार को थल सेना, नौसेना और वायु सेना में साढ़े 17 से 21 वर्ष की आयु के युवाओं की भर्ती के लिए महत्वाकांक्षी ''अग्निपथ'' योजना का अनावरण किया, जो मोटे तौर पर चार साल के अल्पकालिक अनुबंध पर आधारित है।

योजना के तहत भर्ती किए गए युवाओं को 'अग्निवीर' के नाम से जाना जाएगा। चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद, प्रत्येक विशिष्ट बैच के 25 प्रतिशत सैनिकों को नियमित सेवा की पेशकश की जाएगी।

हुड्डा ने यहां एक बयान में दावा किया, ''इसके दूरगामी परिणाम होंगे और इस योजना को तैयार करते समय इन परिणामों पर पूरी तरह से विचार नहीं किया गया है। भविष्य में इस नीति का हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा पर हानिकारक प्रभाव पड़ेगा।''

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ''ऐसा लगता है कि सरकार वेतन, पेंशन, ग्रेच्युटी पर पैसा बचाने और सशस्त्र बलों की ताकत को आधा करने के इरादे से देश की सुरक्षा से समझौता कर रही है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार