देश की खबरें | सरकार को चीन सीमा मु₨द्दे देश के सामने स्पष्ट तस्वीर पेश करना चाहिए:देवेगौड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प को मंगलवार को ‘विचलित करने वाला’ बताया और कहा कि सरकार को इस सीमा मुद्दे पर देश के सामने स्पष्ट तस्वीर पेश करनी चाहिए।

जियो

बेंगलुरु, 16 जून पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प को मंगलवार को ‘विचलित करने वाला’ बताया और कहा कि सरकार को इस सीमा मुद्दे पर देश के सामने स्पष्ट तस्वीर पेश करनी चाहिए।

देवेगौड़ा ने ट्वीट किया,‘‘गलवान घाटी से आ रही खबरें विचलित करने वाली हैं। तनाव कम करने की प्रक्रिया के दौरान हमारे सैनिकों ने कैसे अपनी जान गंवायी? राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को लद्दाख गतिरोध के दौरान चीन के साथ सीमा मुददे पर देश के सामने स्पष्ट तस्वीर रखनी चाहिए। ’’

यह भी पढ़े | कोरोना को लेकर मुख्यमंत्रियों से बातचीत में पीएम मोदी ने कहा- कोविड-19 महामारी रुकेगी तो ही हमारी अर्थव्यवस्था खुलेगी: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस बीच नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट किया, ‘‘ यदि तनाव कम करने की प्रक्रिया के दौरान चीनी भारतीय सेना के एक कर्नल और दो जवानों की गोली मारकर हत्या कर देते हैं तो कल्पना कीजिए कि स्थिति कितनी बिगड़ गयी होगी।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ जब मीडिया सरकार के सुर में सुर मिलाते हुए कहता है कि सवाल उठाना राष्ट्रविरोधी है तो यही होता है।’’

यह भी पढ़े | भारत-चीन हिंसक झड़प: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की स्थिति की समीक्षा , CDS विपिन रावत सहित तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ की अहम बैठक.

जब ट्विटर पर एक उपयोगकर्ता ने यह कहा कि गलवान घाटी में कोई गोलीबारी नहीं हुई तब उमर अब्दुला ने कहा,‘‘ यानी कि पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी गयी! तब तो और भयावह है!’’

सेना ने कहा है कि सोमवार को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में एक अधिकारी और दो सैनिक शहीद हो गये।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वैसे दोनों पक्षों के बीच कोई गोलीबारी नहीं हुई।

सेना का कहना है कि चीनी सैनिक भी हताहत हुए हैं लेकिन चीजें स्पष्ट नहीं हुई है।

पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी और कुछ अन्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में चीनी सैनिक और भारतीय सैनिक आमने-सामने हैं।

यह घटना ऐसे वक्त हुई है जब कुछ ही दिन पहले सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कहा था कि दोनों पक्ष गलवान घाटी में पीछे हटने लगे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी