COVID-19: ‘स्पुतनिक लाइट’ टीके के आपातकालीन उपयोग की सरकारी पैनल ने की सिफारिश
भारत के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के एक विशेषज्ञ पैनल ने शुक्रवार को, कोविड-19 रोधी टीके ‘स्पुतनिक लाइट’ के सीमित आपातकालीन उपयोग की सिफारिश की.
नयी दिल्ली, 5 फरवरी : भारत के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के एक विशेषज्ञ पैनल ने शुक्रवार को, कोविड-19 रोधी टीके ‘स्पुतनिक लाइट’ के सीमित आपातकालीन उपयोग की सिफारिश की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि विभिन्न नियामक प्रावधानों की शर्तो के तहत यह सुझाव दिया गया है. स्पुतनिक लाइट, स्पुतनिक-वी के ‘कम्पोनेंट-1’ की तरह ही है. यह भी पढ़ें : फर्जी समाजवादी किसानों को मिलने वाले लाभ रोक देंगे, उन्हें वोट न दे: मोदी
डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज के अनुसार, स्पुतनिक लाइट को अर्जेंटीना और रूस समेत 29 देशों में मान्यता प्राप्त है. सिफारिश को अंतिम मंजूरी के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के पास भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2022 08:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

