देश की खबरें | उत्तर प्रदेश सरकार सभी वर्गों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही : जय प्रताप सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।
नोएडा, 25 नवंबर उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर के जिला अस्पताल में आज से डायलिसिस यूनिट शुरू हुई है, इसके शुरू होने से गरीब तबके के लोगों को खासा लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़े | CM योगी आदित्यनाथ से मिले फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लेनिन, यूपी के साथ नई साझेदारी के लिए की चर्चा.
जय प्रताप सिंह ने यह बात बुधवार को सेक्टर- 30 स्थित जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ करते हुए कही।
उन्होंने अधिकारियों के साथ बातचीत की तथा जिले में कोविड-19 के उपचार संबंधी जानकारी ली तथा अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
यह भी पढ़े | Prefix Zero: ध्यान दें! 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर नंबर डायल करने से पहले लगाना पड़ेगा ‘0’.
स्वास्थ्य मंत्री बुधवार सुबह को सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के द्वितीय तल पर बने डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया।
अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रेणु अग्रवाल ने उन्हें बताया कि अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में अभी तीन डायलिसिस मशीनें लगाई गई हैं।
इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें निर्देश दिया कि अस्पताल में कम से कम आठ डायलिसिस मशीनें लगाई जाए, जिससे यहां आने वाले मरीजों को समुचित उपचार मिल सके।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि सभी वर्ग के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर के जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट शुरू होने से यहां के मरीजों को खासा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही अस्पताल मे चिकित्सा सुविधाएं और बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)