देश की खबरें | ओडिशा सरकार का ध्यान ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली पर केंद्रित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार कोविड-19 संकट के मद्देनजर ऑनलाइन मंच ‘ई-अभिजोग’ के माध्यम से लोक शिकायतों के निवारण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 20 जुलाई ओडिशा सरकार कोविड-19 संकट के मद्देनजर ऑनलाइन मंच ‘ई-अभिजोग’ के माध्यम से लोक शिकायतों के निवारण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी ने कहा कि सभी विभागों को ऑनलाइन मंच को लोकप्रिय बनाने और डिजिटल माध्यम से शिकायतों के निपटान को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: हॉर्स ट्रेडिंग' के मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को राजस्थान पुलिस ने भेजा समन, पूछताछ के लिए मांगा समय.

उन्होंने इस मकसद से विभागों की तैयारी की समीक्षा के लिए रविवार को बुलाई गई बैठक में कहा, “हम मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ‘इ-अभिजोग’ पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”

सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत मामलों के सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि अधिकारियों के फोन नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे और लोगों से शिकायत दर्ज कराते वक्त अपने ब्योरे दर्ज कराने का अनुरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़े | असम: बाढ़ की चपेट में आने से छह और लोगों की मौत, कुल संख्या 84 हुई.

चोपड़ा ने कहा, “ ई-अभिजोग के माध्यम से, लोग मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, जिलाधिकारी, पुलिस महानिदेशक और राजस्व संभागीय आयुक्तों के कार्यालय में सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अधिकारी शिकायतकर्ता को कार्रवाई रिपोर्ट भेज पाएंगे।”

उन्होंने कहा कि रोजाना के आधार पर शिकायतों के निवारण के लिए जिले में अधिकारियों की अध्यक्षता में कोविड-विशिष्ट शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\