देश की खबरें | गुजरात सरकार रेमडेसिविर के तीन लाख इंजेक्शन की खरीद में जुटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 के गंभीर मरीजों के उपचार के लिए रेमडेसिविर के तीन लाख इंजेक्शन की खरीद का 'आर्डर' दिया है।

सूरत, छह अप्रैल गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 के गंभीर मरीजों के उपचार के लिए रेमडेसिविर के तीन लाख इंजेक्शन की खरीद का 'आर्डर' दिया है।

रेमडेसिविर कोविड-19 के विरूद्ध लड़ाई में खासकर गंभीर जटिलताओं वाले व्यस्क मरीजों के उपचार के लिए अहम विषाणु विरोधी दवा मानी जाती है।

गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा मंगलवार को दिए गए लॉकडाउन के सुझाव को लेकर पूछे गए सवाल पर रूपाणी ने कहा कि सरकार के कोर ग्रुप के साथ परामर्श के बाद ‘उपयुक्त निर्णय’ लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सूरत में कोरोना वायरस के मामलों में आकस्मिक तीव्र वृद्धि से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा की गयी तैयारी की समीक्षा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के वास्ते यहां आये थे। शहर में सोमवार को कोरोना वायरस के 600 नये मामले सामने आये।

उन्होंने लोगों से राज्य के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि से नहीं घबराने की अपील की।

बैठक के बाद रूपाणी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कोविड-19 संक्रमण और फैला है। (गुजरात में) 60 फीसद मामले सूरत समेत चार बड़े शहरों से हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ और ऐसा जान पड़ता है कि मामले बढेंगे ही। लेकिन लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों को सुरक्षित रहने के लिए जरूरी एहतियात बरतना चाहिए। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लोग रेमडेसिविर की कमी की शिकायत कर रहे हैं। मेरी सरकार ने गुजरात स्थित एक कंपनी को रेमडेसिविर के तीन लाख इंजेक्शन की आपूर्ति करने को कहा है और कंपनी रोजाना करीब 20000इंजेक्शन देने लगी हैं। अब कोई कमी नहीं होगी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए जांच और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार