देश की खबरें | सरकार ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय कानून के लिए मसौदा नियमों को जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय कानून 2020 के लिए मसौदा नियम को जारी किया है। पुलिस व्यवस्था, शोध और पुलिस की विभिन्न इकाइयों के बीच तालमेल, न्याय प्रणाली और प्रशासनिक सुधार पर शिक्षा प्रदान करने के संबंध में बहु-विषयक विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए संसद के मानसून सत्र में विधेयक को पारित किया गया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर केंद्र ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय कानून 2020 के लिए मसौदा नियम को जारी किया है। पुलिस व्यवस्था, शोध और पुलिस की विभिन्न इकाइयों के बीच तालमेल, न्याय प्रणाली और प्रशासनिक सुधार पर शिक्षा प्रदान करने के संबंध में बहु-विषयक विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए संसद के मानसून सत्र में विधेयक को पारित किया गया था।

गृह मंत्रालय के एक आदेश के मुताबिक मसौदा नियम पर आम लोगों के सुझाव और विचार मांगे गए हैं जिसे एक महीने बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks Modi Govt: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- गोदामों में अनाज जरूरत से ज्यादा, लेकिन लोग भूख से मर रहे हैं.

गुजरात में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का स्थान लेगा। रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय राज्य का विश्वविद्यालय था जबकि राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय केंद्रीय स्तर का होगा ।

मसौदा नियम में कहा गया है कि अध्यक्ष और शासी निकाय के सदस्यों के पद के लिए कुलपति कम से कम पांच नामों के एक पैनल का सुझाव देंगे।

यह भी पढ़े | आपत्तिजनक पोस्ट मामले में गिरफ्तार पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को लखनऊ हाईकोर्ट से मिली जमानत: 21 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केंद्र सरकार शासी परिषद के सदस्यों का चयन करते समय कुलपति द्वारा सुझाए गए पैनल पर विचार कर सकती है ।

शासी परिषद के गैर पदेन सदस्यों का कार्यकाल तीन साल का होगा । शासी परिषद के लिए नामित सदस्य अगले कार्यकाल के लिए पुन: नामांकन के योग्य होंगे।

वर्तमान में देश में कुछ ही ऐसे संस्थान हैं जहां पर आज के समय के हिसाब से तथा नागरिक केंद्रित पुलिस व्यवस्था की जरूरतों को पूरा करने के लिए पुलिस विज्ञान और आंतरिक्ष सुरक्षा पर विशेषज्ञता के साथ पढ़ाई की व्यवस्था है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\