जरुरी जानकारी | आर्थिक वृद्धि बढ़ाने के लिए लॉजिस्टिक्स लागत घटाने के कदम उठा रही है सरकार: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने साजो सामान के परिवहन, रखरखाव (लॉजिस्टिक्स) की भारी लागत को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें अंतरदेशीय जलमार्गों को मजबूत करना शामिल है।

नयी दिल्ली, चार अगस्त केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने साजो सामान के परिवहन, रखरखाव (लॉजिस्टिक्स) की भारी लागत को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें अंतरदेशीय जलमार्गों को मजबूत करना शामिल है।

उन्होंने भारत की वृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए निजी कंपनियों से साथ आने के लिए भी कहा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: लॉकडाउन में फंसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, जारी की गई अधिसूचना.

मांडविया ने उद्योग संगठन पीएचडीसीसीआई द्वारा आयोजित एक आभासी कार्यक्रम के दौरान देश में लॉजिस्टिक्स की अधिक लागत पर चिंता जताई, जो विकसित देशों के मुकाबले 30 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत सरकार ने वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए लॉजिस्टिक्स की लागत में कमी के लिए बड़ी संख्या में कदम उठाए हैं। इनमें कम लागत के साथ माल परिवहन करने के लिए अंतरदेशीय जलमार्ग का नेटवर्क बनाना शामिल है। हमने 1,400 किलोमीटर के जलमार्ग को चालू किया है।’’

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत जलमार्गों के नेटवर्क का उद्देश्य लॉजिस्टिक्स लागत को कम करना, निर्यात को बढ़ावा देना और देश को आत्मनिर्भर बनाना है।

मंत्री ने कहा कि निजी भागीदारों के लिए यह वक्त पीपीपी (सार्वजनिक निजी भागीदारी) परियोजनाओं में सरकार के साथ शामिल होने का है।

उन्होंने निजी क्षेत्र की कंपनियों से बंदरगाहों के लिए स्वदेशी क्रेन बनाने जैसी पहल के लिए आगे आने का आग्रह किया, जिन्हें फिलहाल हर साल लगभग 10,000 करोड़ रुपये की लागत से आयात किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिपिंग मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स लागत कम करने के लिए ‘पीसीएसआईएक्स’ प्लेटफॉर्म शुरू किया है। पोर्ट कम्युनिटी सिस्टम ‘पीसीएसआईएक्स’ एक क्लाउड-आधारित तकनीक है, जो अधिसूचना, कार्य-प्रवाह और निगरानी जैसी सेवाएं मुहैया कराती है और ऐसा अनुमान है कि सिर्फ इस सुविधा के होने से ही व्यापार में लगने वाले समय में दो दिनों की कमी होती है।

मंडाविया ने आगे कहा कि देश में मल्टीमॉडल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न मंत्रालयों के बीच परामर्श जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\