एजेंसी न्यूज

UP: सबकी समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार; मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि उनकी सरकार सबकी समस्या के समाधान के प्रति प्रतिबद्ध है.

UP: सबकी समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार; मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

गोरखपुर, 2 नवंबर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि उनकी सरकार सबकी समस्या के समाधान के प्रति प्रतिबद्ध है. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और बिना भेदभाव के सबको न्याय मिलेगा. उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया वे पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो.

गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर शनिवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश दिया और लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है. यह भी पढ़ें : बंगाल: लड़की के साथ बलात्कार कर की गई हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए. जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाने वाले कई लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2024 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).