देश की खबरें | मुनाफे वाले पीएसयू को कमजोर कर बेचने की कोशिश में सरकार: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शुक्रवार को सरकार पर मुनाफे में चल रहे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) को कमजोर कर उन्हें बेचने का प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

नयी दिल्ली, पांच मार्च कांग्रेस ने शुक्रवार को सरकार पर मुनाफे में चल रहे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) को कमजोर कर उन्हें बेचने का प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला और प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह दावा भी किया कि सरकार के पास कोई आर्थिक मॉडल नहीं है।

शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ इस सरकार का आर्थिक मॉडल समझ नहीं आ रहा है। अगर सरकारी खजाना खाली है तो सारी चीजों के दाम बढ़ाकर उसे भरने की कोशिश की जा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार के समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल थी तो पेट्रोल 68 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। लेकिन आज कच्चे तेल की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल है तो पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इस पर कोई नहीं बोल रहा है। वो अभिनेता भी नहीं बोल रहे हैं, जो कांग्रेस की सरकार में बोलते थे।’’

शुक्ला ने दावा किया, ‘‘सरकार मुनाफे में चल रही सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को बेच रही है। अगर इसी तरह सरकारी संपत्तियों को बेचा गया तो सरकार सिर्फ दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक तक सीमित हो जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को मुनाफे वाली कंपनियों को बेचने के फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। उनको बेचने के बजाय उन्हें मजबूत किया जाना चाहिए।’’

गौरव वल्लभ ने भारतीय नौवहन निगम और कुछ अन्य पीएसयू का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया, ‘‘इस सरकार ने पीएसयू की सेल लगाई है। वह उन कंपनियों को बेच रही है जिनको पूर्ववर्ती सरकारों के समय खड़ा किया गया था। इस सरकार के पास कोई नजरिया नहीं है। उसके पास आय का साधन सिर्फ सरकारी संपत्तियों को बेचना और पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क को बढ़ाना है।’’

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘संप्रग सरकार के 10 साल में पीएसयू के विनिवेश से कुल 1.14 लाख करोड़ रुपये एकत्र हुए। जबकि मोदी सरकार ने पांच साल में 2.80 लाख करोड़ रुपये पीएसयू में विनिवेश करके या फिर बेचकर एकत्र किए गए।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या सरकार पीएसयू को जानबूझकर कमजोर कर रही है? क्या उसके पास कोई दूसरा आर्थिक मॉडल नहीं है? क्या सरकार निजीकरण का काम किसी एजेंडे के तहत कर रही है?’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार