नयी दिल्ली, 15 जून केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने श्रम क्षेत्र में भेदभाव खत्म करने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा है कि सरकार असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को भी लाभ पहुंचाने की कोशिश में लगी है।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के मुताबिक, श्रम मंत्री ने यह बात बुधवार को जिनेवा में ‘सामाजिक न्याय को प्रोत्साहन’ विषय पर आयोजित एक सम्मेलन में कही।
बयान के अनुसार, “मंत्री ने श्रम बाजारों में भेदभाव खत्म करने के लिए सरकार के सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रम बाजारों में भेदभाव खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से अवगत कराया।”
यादव ने कहा कि भारत असंगठित क्षेत्र के कर्मियों को भी सामाजिक सुरक्षा के लाभ पहुंचाने के लिए प्रयास कर रहा है। सरकार का ई-श्रम पोर्टल सभी को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में ही एक कदम है।
उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए कर्मियों का कौशल विकास, कौशल उन्नयन और पुनर्कौशल भी कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY