जरुरी जानकारी | सरकार ने अबतक 37,852 करोड़ रुपये के एमएसपी पर 187.86 लाख टन गेहूं खरीदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाद्यान्न की खरीद और वितरण करने की प्रमुख एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने अबतक 37,852.88 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 187.86 लाख टन गेहूं खरीदा है।

नयी दिल्ली, 27 जून खाद्यान्न की खरीद और वितरण करने की प्रमुख एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने अबतक 37,852.88 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 187.86 लाख टन गेहूं खरीदा है।

अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो गई है।

एक सरकारी बयान में सोमवार को कहा गया, ‘‘रबी विपणन सत्र 2022-23 में केंद्रीय पूल के तहत गेहूं की खरीद सुचारू रूप से चल रही है। 26 जून तक 187.86 लाख टन गेहूं की खरीद की गई है, जिससे लगभग 17.85 लाख किसानों को एमएसपी मूल्य 37,852.88 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।’’

रबी विपणन सत्र (आरएमएस) अप्रैल से मार्च तक चलता है, जबकि खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

गेहूं उत्पादन में गिरावट और निर्यात में वृद्धि के कारण मौजूदा 2022-23 आरएमएस के लिए गेहूं खरीद लक्ष्य को संशोधित कर 195 लाख टन कर दिया गया है, जो पहले 444 लाख टन था।

बयान में कहा गया है, ‘‘केंद्रीय पूल के तहत धान की खरीद, खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) 2021-22 में विभिन्न खरीद राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सुचारू रूप से चल रही है।’’

देश में 26 जून तक 860.82 लाख टन धान (खरीफ फसल 755.60 लाख टन और रबी फसल 105.22 लाख टन सहित) की खरीद की गई है, जिससे 125.36 लाख किसानों को 1,68,720.89 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य का लाभ हुआ है।

जहां गेहूं की खेती केवल रबी (सर्दियों में बोया गया) मौसम में की जाती है, वहीं धान की खेती खरीफ (गर्मी-बोई गई) और रबी दोनों सीजन में होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\