देश की खबरें | सरकार ने सीबीआई के डीआईजी और दो पुलिस अधीक्षकों का कार्यकाल बढ़ाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मोहित गुप्ता का कार्यकाल मंगलवार को अगले साल सितंबर तक बढ़ा दिया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।
नयी दिल्ली, 22 अगस्त केंद्र ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मोहित गुप्ता का कार्यकाल मंगलवार को अगले साल सितंबर तक बढ़ा दिया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।
गुप्ता उत्तर प्रदेश काडर के 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं।
कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में बताया गया कि सक्षम प्राधिकारी ने सीबीआई के डीआईजी के रूप में गुप्ता के कार्यकाल को चार सितंबर, 2023 से तीन सितंबर 2024 तक एक साल का विस्तार देने को मंजूरी दी है।
पुलिस अधीक्षकों (एसपी) रघुरामराजन ए और विद्युत विकास का कार्यकाल भी बढ़ा दिया गया है।
आदेश में कहा गया है कि नगालैंड काडर के 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी रघुरामराजन को 16 सितंबर, 2023 से 15 सितंबर, 2025 तक सीबीआई के एसपी के रूप में दो साल का विस्तार दिया गया है।
इसमें कहा गया है कि भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क) के 2008 बैच के अधिकारी विकास का कार्यकाल एक सितंबर, 2023 से 19 फरवरी, 2024 तक बढ़ाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)