देश की खबरें | सरकार ने सशस्त्र पुलिस बल जवानों के लिए सफाई कर्मचारी, कहार जैसे पदनामों में बदलाव किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने अर्धसैनिक बलों के जवानों की सबसे निचली श्रेणी में सफाई कर्मचारी, कहार, मसालची जैसे पदनामों को हटा दिया है और नया वर्गीकरण करते हुए उनकी जगह ‘मल्टी-टास्किंग स्टाफ’ और रसोई सेवा जैसे पेशेवर पदनाम दिए गए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर सरकार ने अर्धसैनिक बलों के जवानों की सबसे निचली श्रेणी में सफाई कर्मचारी, कहार, मसालची जैसे पदनामों को हटा दिया है और नया वर्गीकरण करते हुए उनकी जगह ‘मल्टी-टास्किंग स्टाफ’ और रसोई सेवा जैसे पेशेवर पदनाम दिए गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में सभी अर्धसैनिक और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) को एक आदेश जारी कर उन्हें निर्देश दिया था कि इन सेवाओं में सभी जवानों की भर्तियों का विज्ञापन दिया जाए और नए नामकरण के अनुसार पदनाम दिए जाएं।

यह भी पढ़े | आपत्तिजनक पोस्ट मामले में गिरफ्तार पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को लखनऊ हाईकोर्ट से मिली जमानत: 21 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सीएपीएफ प्रत्येक नियुक्ति चक्र में बलों के लड़ाकू सैनिकों की खातिर विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के लिए सैकड़ों जवानों की नियुक्त करता है। इनमें जैसे खाना बनाने, सफाई, बागवानी, धुलाई और कुछ अन्य दैनिक कार्य से संबंधित कार्य शामिल हैं।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, दफ्तरी, फ़राश और सफाई कर्मचारी जैसे पदों का "विलय" कर दिया गया है और अब उन्हें कांस्टेबल एमटीएस या बहु-कार्य कर्मचारी (मल्टी टास्किंग) कहा जाएगा।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के भोजपुर में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को दिखाए गए काले झंडे, विरोध में जमकर हुई नारेबाजी- देखें वीडियो.

आदेश के संबंध में पीटीआई को मिली जानकारी के अनुसार रसोइया, पानी ढोने वाले, कसाई, वेटर, मसालची और कहार आदि पदों को मिला दिया गया है और अब उन्हें रसोई सेवाओं के लिए कांस्टेबल के रूप में जाना जाएगा।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये निर्णय मंत्रालय ने एक आईटीबीपी अधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों पर लिया है। मंत्रालय ने इस समिति का गठन किया था। इसका उद्देश्य निचले स्थान के जवानों को पेशेवर और सम्मानजनक पदनाम देना है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा दो व्यापक वर्गीकरण से इन बलों में एक समान भर्ती नीति बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन पुराने पदनामों को हटाने का कोई वित्तीय प्रभाव नहीं होगा।

सीएपीएफ के एक अधिकारी ने कहा कि वर्गीकरण का यह कदम "उन कर्मियों की आकांक्षाओं के साथ न्याय करेगा जो इन नौकरियों के लिए आवेदन करते हैं और ये काम करते हैं...।’

उन्होंने कहा कि इन बलों में भविष्य में होने वाली भर्तियां इन नयी श्रेणियों के तहत होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\