एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सरकार के प्रतिनिधिमंडल को संभल जाकर पीड़ितों के परिजन से मिलना चाहिए: विधायक महमूद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संभल जाने से रोके जाने के बाद यहां से समाजवादी पार्टी के विधायक नवाब इकबाल महमूद ने प्रदेश सरकार से एक प्रतिनिधिमंडल संभल भेजने की मांग की है।

देश की खबरें | सरकार के प्रतिनिधिमंडल को संभल जाकर पीड़ितों के परिजन से मिलना चाहिए: विधायक महमूद

संभल (उप्र), पांच दिसंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संभल जाने से रोके जाने के बाद यहां से समाजवादी पार्टी के विधायक नवाब इकबाल महमूद ने प्रदेश सरकार से एक प्रतिनिधिमंडल संभल भेजने की मांग की है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को संभल जाते समय उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाजीपुर सीमा पर रोक दिया था, जिले में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक है।

महमूद ने बुधवार देर शाम पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘सरकार को अपना राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल यहां भेजना चाहिए जो पीड़ितों के परिजनों से मिले और यह संदेश दे कि सभी को एकजुट होकर साथ रहना चाहिए।’’

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के इस बयान पर कि ‘‘क्यों हर मस्जिद में शिवलिंग तलाशा जाए’’, महमूद ने कहा कि भाजपा को उनकी सलाह माननी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘समाज में नफरत फैलाने से बचने और भाईचारा बढ़ाने के लिए इसका अनुपालन किया जाना चाहिए। इस तरह से (मस्जिदों को निशाना बनाकर) कोई भाईचारा नहीं होगा और दंगे होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे बांटो और राज करो की व्यवस्था चाहते हैं। वे ना तो बच्चों को रोजगार देना चाहते हैं और ना ही बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई रोकने पर काम करना चाहते हैं। वे केवल हिंदू और मुसलमानों को बांटते हैं और इस पर राजनीति करते हैं।’’

महमूद ने कहा,‘‘ वे इसमें सफल भी हो रहे हैं। किसी दिन हम देखेंगे कि हमने बड़ी गलती की है। देश आगे बढ़ना चाहिए लेकिन यह पिछड़ रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘संभल के लोगों से पूछो कि उन्हें कितना नुकसान हुआ। व्यापारियों, दुकानदारों से पूछो जो इस शादी ब्याह के सीजन में बेकार बैठे हैं।’’

गत 24 नवंबर को मुगलकालीन मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान संभल में भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2024 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).