जरुरी जानकारी | खनन क्षेत्र में बदलाव पर विचार कर रही है सरकार : जोशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इससे पहले केंद्र सरकार ने कहा था कि खनन क्षेत्र में वर्ष के दौरान सुधारों और गतिविधियों की झड़ी लग जाएगी। इसी दिशा में मंत्री का यह वक्तव्य आया है।

इससे पहले केंद्र सरकार ने कहा था कि खनन क्षेत्र में वर्ष के दौरान सुधारों और गतिविधियों की झड़ी लग जाएगी। इसी दिशा में मंत्री का यह वक्तव्य आया है।

जोशी ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) द्वारा राज्य सरकारों को 100 जी4 खनिज ब्लॉक सौंपे जाने के मौके पर यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘हम खनन क्षेत्र में कुछ बदलाव लाने की सोच रहे हैं।’’

उन्होंने क्षेत्र में प्रस्तावित बदलाव के बारे में बिना कोई खुलासा किये कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगले दो सप्ताह में हम राज्य और हितधारकों की टिप्पणियों के लिए रख सकते हैं। हम नवंबर में संसद के अगले सत्र में संशोधन भी ला रहे हैं।’’

उन्होंने अन्वेषण और खनन में लोगों से अधिक भागीदारी का आह्वान किया और राज्यों को तेजी से निर्णय लेने और खनिज ब्लॉकों को जल्द नीलामी के लिए लाने के लिए भी कहा।

सरकार ने इससे पहले कहा था कि आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने को लेकर जीएसआई ने नीलामी के लिए भूगर्भीय रूप से संभावित 100 खनिज ब्लॉकों को चिन्हित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\