जरुरी जानकारी | सरकार बैंककर्मियों की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध: वित्त मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय ने हाल ही में एक बैंक कर्मचारी के साथ हुई हाथापाई का संज्ञान लेते हुए कहा कि सरकार बैंककर्मियों की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध है। उसने कहा कि घटना में शामिल व्यक्ति के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जायेगी।
नयी दिल्ली, तीन सितंबर वित्त मंत्रालय ने हाल ही में एक बैंक कर्मचारी के साथ हुई हाथापाई का संज्ञान लेते हुए कहा कि सरकार बैंककर्मियों की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध है। उसने कहा कि घटना में शामिल व्यक्ति के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जायेगी।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक कर्मचारी के साथ इस सप्ताह की शुरुआत में महाराष्ट्र के वर्धा जिले में हाथापाई की खबरें आयी थीं।
यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..
इससे पहले जून में, गुजरात के सूरत में एक पुलिस कांस्टेबल ने कथित तौर पर केनरा बैंक की एक महिला कर्मचारी के साथ बदसलूकी की थी। केनरा बैंक की सरोली शाखा की संतोषी कुमारी के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया और पासबुक नहीं छापने के कारण उनके साथ धक्कामुक्की की गयी थी।
वित्तीय सेवा विभाग ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘वर्धा विभाग के बैंक कर्मचारी अमोल बेधम के साथ हाथापाई की घटना निंदनीय है। वरिष्ठ बैंक अधिकारी स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं, जिन्होंने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। कानून के अनुसार त्वरित कार्रवाई की जायेगी। सरकार बैंककर्मियों की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध है।’’
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.
नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स के उपाध्यक्ष अश्वनी राणा ने कहा कि इस तरह की घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन बैंकों और सरकार के शीर्ष प्रबंधन ने कार्यस्थल पर सुरक्षा और सुरक्षा की भावना प्रदान करने के लिये बहुत कम काम किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं के मद्देनजर बैंककर्मी समुदाय के बीच विश्वास पैदा करने के लिये इनसे तेजी से निपटने की जरूरत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)