देश की खबरें | सरकार ने 106 बेसिक प्रशिक्षक विमान समेत 8,722 करोड़ रुपये की सैन्य खरीद को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को वायु सेना के लिए 106 बेसिक प्रशिक्षक विमान समेत 8,722 करोड़ रुपये मूल्य की सैन्य खरीद को मंजूरी प्रदान की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 अगस्त रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को वायु सेना के लिए 106 बेसिक प्रशिक्षक विमान समेत 8,722 करोड़ रुपये मूल्य की सैन्य खरीद को मंजूरी प्रदान की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एचटीटी-40 नाम के बेसिक प्रशिक्षक विमान सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से खरीदे जाएंगे।

यह भी पढ़े | Congress Hints At Rahul Gandhi Returning As Party Chief: राहुल गांधी को फिर से बनाया जा सकता है अध्यक्ष, पार्टी की तरफ से मिला इशारा.

रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने खरीद प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की। डीएसी की बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि डीएसी ने उन प्रस्तावों को भी स्वीकृतियां प्रदान कीं जिनसे एके-203 राइफलों और मानवरहित वायु यान (यूएवी) के उन्नत संस्करण की खरीद की प्रक्रिया तेज हो सकती है।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 2,374 टेस्ट किए गए, जिसमें 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान में कहा गया कि डीएसी ने सुपर रैपिड गन माउंट (एसआरजीएम) के उन्नत संस्करण की खरीद को भी मंजूरी प्रदान की जो भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक के युद्धपोतों पर मुख्य तोप की तरह फिट होती है।

इसमें कहा गया, ‘‘खरीदे जा रहे हथियार में 70 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल