देश की खबरें | सरकार और भाजपा भरोसे के लायक नहीं: नरेश टिकैत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीकेयू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कृषि कानूनों की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि सरकार और भारतीय जनता पार्टी विश्वास के लायक नहीं हैं।
गाजियाबाद, 17 मार्च बीकेयू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कृषि कानूनों की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि सरकार और भारतीय जनता पार्टी विश्वास के लायक नहीं हैं।
दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित गाजियाबाद में किसान यूनियन की मासिक बैठक में टिकैत ने यह बात कही।
बीकेयू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, टिकैत ने कहा, ‘‘यह आंदोलन लंबे समय तक चलेगा, इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा और सरकार भरोसे के लायक नहीं हैं।’’
टिकैत ने कहा, ‘‘सत्यपाल मलिक (मेघालय के राज्यपाल) जैसे और लोग आगे आएंगे। किसान उनकी सच्चाई का सम्मान करते हैं। भाजपा सांसद अब घुटन महसूस कर रहे हैं।’’
गौरतलब है कि सत्यपाल मलिक ने रविवार को किसान आंदोलन के समर्थन में बयान दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2021 01:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

