जरुरी जानकारी | गूगल की जीमेल, अन्य सेवाएं बाधित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सर्च इंजन गूगल की ईमेल सेवा जीमेल समेत कई अन्य सेवाएं सोमवार शाम को बाधित रहीं।
नयी दिल्ली, 14 दिसंबर सर्च इंजन गूगल की ईमेल सेवा जीमेल समेत कई अन्य सेवाएं सोमवार शाम को बाधित रहीं।
हालांकि, कंपनी ने अभी इसका कोई विशेष कारण नहीं बताया है।
गूगल की पेशेवर ई-मेल सेवा ‘जी-सूट’ के मुख्य पृष्ट पर लोगों को यह संदेश देखने को मिला, ‘‘ हमें यह जानकारी है कि जीमेल के बाधित होने से कई उपयोगकर्ताओं को दिक्कत हुई है। इसकी वजह से प्रभावित उपयोगकर्ता जीमेल का उपयोग नहीं कर पाये।’’
संदेश में आगे लिखा है कि इसके अलावा गूगल की अन्य सेवा गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स और गूगल मीट भी प्रभावित हुई हैं।
यह भी पढ़े | गाड़ी वालों सावधान! नए साल से पहले नहीं किया ये काम तो हाईवे पर सफर हो सकता है मुश्किल.
गूगल की सेवाएं इसी तरह अगस्त में भी बाधित हुईं थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)