देश की खबरें | गोल्फर राशिद खान ने डीजीसी की जांच के लिए कॉर्पोरेट मंत्रालय को पत्र लिखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त गोल्फर राशिद खान ने कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय को पत्र लिखकर दिल्ली गोल्फ क्लब (डीजीसी) के कामकाज में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त गोल्फर राशिद खान ने कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय को पत्र लिखकर दिल्ली गोल्फ क्लब (डीजीसी) के कामकाज में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की है।

भारत के लिए 50 से अधिक टूर्नामेंटों में भाग लेने वाले राशिद ने कॉर्पोरेट मामलों के सचिव को पत्र लिख कर आरोप लगाया कि उन्हें और कुछ अन्य गोल्फरों को डीजीसी में अभ्यास करने से रोका गया है जो पिछले साल जनवरी में दिये गये उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बीजेपी ने जारी की लालू यादव राज की डिक्शनरी, क से क्राइम, ख से खतरा, ग से गोली, ज से जंगलराज.

डीजीसी ने हालांकि कहा कि अनुशासनात्मक मुद्दों का सामना करने वाले लोगों को छोड़कर किसी भी गैर-सदस्य पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

तोक्यो ओलंपिक खेलों 2021 के लिए क्वालीफाई करने वाले राशिद ने 14 अक्टूबर को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि यहां लंबे समय से असंवैधानिक कार्य किये जा रहे है जिसमें दिल्ली के प्रमुख उद्योगपतियों और संपन्न परिवारों को गोल्फ में रूचि नहीं होने के बाद भी सदस्यता दी गयी है। उन्होंने ऐसे कुछ नामों का जिक्र भी किया है।

यह भी पढ़े | Air India की बोली की तारीख 15 दिसंबर तक बढ़ सकती है, सरकार देगी मूल्यांकन नियमों में राहत.

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ ऐसे में चुनिंदा परिवारों का एक छोटा समूह डीजीसी के मामले को ऐसे नियंत्रित कर रहा है जैसे यह सर्वजनिक नहीं बल्कि उनकी निजी संपत्ति हो। इसमें खिलाड़ियों के अधिकारों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है।’’

इस मामले में प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किये जाने पर डीजीसी के मुख्य कार्यकारी अनिल कुमार रत्तन ने कहा, ‘‘ किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है। दिल्ली गोल्फ क्लब का संचालन नियमों के मुताबिक हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अनुशासनात्मक और विचाराधीन मुद्दों को छोड़कर किसी भी गैर सदस्य को अभ्यास से रोका नहीं गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका