देश की खबरें | हैदराबाद में 11 हवाई यात्राओं के पास से 1.66 करोड़ रुपये का सोना जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से 11 यात्रियों के पास से तस्करी कर लाया गया 3.11 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जब्त किए गए सोने की कीमत 1.66 करोड़ रुपये है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 31 जुलाई यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से 11 यात्रियों के पास से तस्करी कर लाया गया 3.11 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जब्त किए गए सोने की कीमत 1.66 करोड़ रुपये है।

सीमा शुल्कअधि कारियों के मुताबिक, वंदे भारत मिशन के विमान से सऊदी अरब के दम्माम से लौटे यात्रियों ने अपने ट्राउजर की भीतरी जेब में “सोना छिपा कर” रखा था।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1195 नए मामले आए सामने, 27 की मौत: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

संदेह और यात्रियों के प्रोफाइलिंग के आधार पर, 11 यात्रियों के खिलाफ “सोने की कथित तस्करी” के मामले दर्ज किए गए और उनसे पूछताछ की जा रही है।

एक अन्य मामले में, सीमा शुल्क विभाग ने सीआईएसएफ के साथ समन्वय कर पांच यात्रियों का पता लगाया जो चंदन की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। उनके पास से बृहस्पतिवार को हवाईअड्डे से 78.5 किलोग्राम चंदन की लकड़ी जब्त की गई।

यह भी पढ़े | दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने नई शिक्षा नीति पर उठाए सवाल.

ये पांच यात्री हैदराबाद से खर्तूम (सूडान में) की यात्रा करने वाले थे।

सीमा शुल्क विभाग आगे की जांच कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\