जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक रुख से सोने में 20 रुपये की गिरावट, चांदी 54 रुपये मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के हाजिर सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 20 रुपये की गिरावट के साथ 47,268 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, चार जून वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के हाजिर सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 20 रुपये की गिरावट के साथ 47,268 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले दिन सोना 47,288 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि चांदी की कीमत 54 रुपये की तेजी दर्शाती 49,584 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। बृहस्पतिवार को चांदी 49,530 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमजोरी से दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 20 रुपये की गिरावट देखी गई।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव हानि के साथ 1,709 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव 17.68 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।
पटेल ने कहा कि आर्थिक सुधार को लेकर उम्मीद बढ़ने के साथ शेयर बाजार की तेजी से सोने की कीमतों में गिरावट आई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

