एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 250 रुपये चढ़ा, चांदी में 600 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 250 रुपये की बढ़त के साथ 59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 250 रुपये चढ़ा, चांदी में 600 रुपये का उछाल

नयी दिल्ली, 29 अगस्त वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 250 रुपये की बढ़त के साथ 59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 600 रुपये के उछाल के साथ 77,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने में तेजी आई और विदेशी बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने के बाद दिल्ली बाजार में सोने की हाजिर कीमतें 250 रुपये की तेजी के साथ 59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,924 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी की कीमत भी बढ़कर 24.25 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘इस सप्ताह महत्वपूर्ण अमेरिकी मुद्रास्फीति और नौकरियों के आंकड़ों से पहले डॉलर और ट्रेजरी आय के हाल के उच्चस्तर से नीचे आने के कारण सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2023 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).